चक्रधरपुर। महा जनसम्पर्क अभियान को लेकर आज भरनिया मे भाजपा प्रदेश महामंत्री अनुसूचित जनजाति मोर्चा के विजय कुमार मेलगन्ङी जनसंपर्क अभियान चलाया। 9 साल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 9 साल बेमिसाल सरकार की उपलब्धि को लेकर शनिवार को भरनिया मे एक आम बैठक हुई। चक्रधरपुर विधानसभा के बुथ नंबर 68 ओर 69 में केंद्र सरकार की योजनाओं से लाभान्वित परिवारजनों से संवाद किया एवं संपर्क अभियान चलाया गया।
मोदी जी द्वारा किए गए गरीब कल्याण योजनाओं के लिए बारे विस्तृत जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री आवास से लाभान्वित परिवारवालों से मुलाकात भी किया गया। जनसंपर्क अभियान में मुडा गौरा गागराई, जवाहर लाल गागराई, रामदास गागराई, मंगल सिंह टूटी, लाल सिंह सरदार, पवन सरदार, घनश्याम समाड, प्रकाश समाड़ आदि भाजपा के कार्यकर्ता मौजुद थे।
No comments:
Post a Comment