गालूडीह सोमवार को महाजनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा नेत्री सह समाजसेवी डॉ सुनीता देबदूत सोरेन ने भाजपा के वरिष्ठ नेता रामजीत मार्डी से आदित्यपुर स्थित उनके आवास पर जाकर उनका कुशल क्षेम जानते हुए, उन्हें अंग वस्त्र दे कर सम्मानित किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
विदित हो कि रामजीत मार्डी कोल्हान प्रमंडल के पूर्व मंत्री एवं बीस सूत्री कार्यक्रम के अध्यक्ष रह चुके हैं। पिछले डेढ़ सालों से अस्वस्थ चल रहे हैं, इसलिए वर्तमान में अपनी नर्स पुत्री के यहां आदित्यपुर में रहकर स्वस्थ्य लाभ ले रहे हैं। डॉ सुनीता ने उनसे विभिन्न विषयों पर चर्चा की, लंबी चर्चा पर जो अहम बात का दिशा निर्देश प्राप्त हुआ वो यह कि अपने क्षेत्र में घूमकर, युवाओं को भाजपा से जोड़ें, इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी. संगठन को गढ़ने में हम सब एकजुट हैं।
डॉ सुनीता ने भी कहा कि आप जैसे महान नेताओं ने पार्टी को खड़ा करने के लिए पार्टी की मजबूती के लिए दशकों तक काम किया और लोगों को वैचारिक रूप से एक मजबूत दृष्टिकोण दिया, जिसका फल आज पूरा देश को मिल रहा है। इस मौके पर शीला मार्डी व मदन टुडू आदि उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment