Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa देवस्नान पूर्णिमा पर 300 वर्ष पुरानी परंपरा के साथ गुवा जगन्नाथ मंदिर में हुआ भव्य साही स्नान On Devsnan Purnima, a grand Sahi Snan was held at the Guwa Jagannath Temple, following a 300-year-old tradition.

 


Guwa (Sandeep Gupta)  देवस्नान पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुवा स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में लगभग 300 वर्षों से चली आ रही धार्मिक परंपरा का श्रद्धा, आस्था एवं वैदिक विधि-विधान के साथ निर्वहन किया गया। इस अवसर पर भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं देवी सुभद्रा का पारंपरिक साही स्नान (महास्नान) भव्य रूप से संपन्न कराया गया। धार्मिक परंपरा के अनुसार सात पवित्र जलाशयों से एकत्रित पवित्र जल से महाप्रभु भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं देवी सुभद्रा का महाअभिषेक किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच संपन्न हुए इस पावन आयोजन से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। 


स्नान अनुष्ठान मंदिर के पुजारी जितेंद्र पंडा ने विधिवत संपन्न कराया। साही स्नान के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं देवी सुभद्रा के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में गहरी आस्था, श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। श्री जगन्नाथ मंदिर कमेटी ने बताया कि देवस्नान पूर्णिमा के अवसर पर शाम को मंदिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसके उपरांत श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। समिति ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.