बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र की पाथरी पंचायत अंतर्गत खुदपुटली गांव की मंगूली मुंडा (34) को विगत रात्रि जहरीले सांप ने डस लिया। परिजनों ने उसे इलाज के लिए निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया।
यहां उसका इलाज जारी है। महिला अभी खतरे से बाहर है। जानकारी के अनुसार महिला अपने पड़ोस के घर से अपने घर आ रही थी। रास्ते में सांप ने डस लिया था। बहरागोड़ा प्रखंड में इन दिनों सांप काटने की घटनाओं बढ़ोतरी हुई है।

No comments:
Post a Comment