गम्हरिया। आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया के वार्ड सात स्थित प्रगति नगर में भाड़े के मकान में रह रहे अभय मालाकार (21) नामक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला था और औद्योगिक क्षेत्र स्थित सिंहभूम टेक्नोक्राफ्ट कंपनी में काम करता था। स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना पूर्व पार्षद ममता बेज को दी गई। सूचना पर पहुंची पार्षद ममता बेज ने इसकी जानकारी आदित्यपुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों का पता नही चल पाया है।
No comments:
Post a Comment