Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template

गालूडीह में झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति की जनसभा आयोजित, Public meeting of Jharkhandi Bhasha Khatian Sangharsh Samiti organized in Galudih


गालूडीह। युवा टाइगर के नाम से जाने जाने वाले झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति (जेबीकेएसएस) के अध्यक्ष जयराम महतो मंगलवार को गालूडीह आंचलिक मैदान में सरकार के खिलाफ जमकर गरजे। जयराम के साथ मोतीलाल महतो, बेबी महतो, अनंदिता महतो गालूडीह पहुंची। महासभा की शुरुआत गालूडीह रंकणी मंदिर के पुजारी सह संस्थापक विनय दास बाबाजी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। विनय बाबाजी ने हाथों से बनी पत्ते की टोपी और माला जयराम महतो को पहनाकर स्वागत किया।

फिर पूर्व सांसद सुनील महतो, प्रभाकर महतो पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। मंच पर स्वर्गीय निर्मल महतो एवं क्रांतिकारी स्व. बिरसा मुंडा सहित सभी शहीदों को नमन किया। सभा को संबोधित करते हुए लोगों को अपने एक वोट की ताकत के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में झामुमो सरकार जल जंगल और जमीन की सरकार बताती हैं, परंतु इन्ही की सरकार में अधिकतर जंगल उजड़ गए।

गरीबों की जमीन बड़े-बड़े उद्योगपतियों को सौंपी जा रही। आम लोग न तो उस जमीन पर खेती कर पा रहे और न अपना हक जता पा रहे। उन्होंने कहा कि आपलोग आज सवाल बनकर यहां आये हैं। आपके पास सवाल है, लेकिन सरकार के पास जवाब नहीं है। सरकार धोती और साड़ी बांट रही है। हमें नौकरी चाहिए साड़ी धोती नहीं. शहीदों के बलिदान को बेकार न जाने दें। याद रखें हमें अपने हक के लिए लड़ना होगा। हमने तो सब लुटा दिया। लेकिन हमें क्या मिला।

आज अगर हम लड़ाई नहीं लड़ते हैं तो एक दिन ऐसा आयेगा जब हमसे सब कुछ छीन जाएगा। झारखंड के पास खनिजों का भंडार है, लेकिन फिर भी झारखंड गरीब क्यों है, क्योंकि जहां शासन और प्रशासन ठीक नहीं होगा। वहां कभी हमारा उद्धार नहीं होगा। खनिज देकर हम फटी कमीज पहनने को मजबूर है। अंगूठा छाप मंत्री नहीं चाहिए। हमें सुनील दा जैसे एमपी एमएलए चाहिए। पढ़ा लिखा हिम्मत वाला चाहिए। हमारी लड़ाई माफिया और गुंडों से होगी। हमें बताया जाता है कि टाटा कंपनी इंडिया का है, लेकिन नहीं टाटा कंपनी फ़ारसी है।

अगर आज आप नहीं लड़ते हैं तो आप अपना हक गवा देंगे। कंपनियां हमें भूमिहीन बना रही है। यह लड़ाई सिर्फ हमारे लिए ही नहीं बल्कि यह लड़ाई आने वाले पीढ़ी के लिए है। पूर्व सांसद सुनील महतो की मां खांदो देवी को सम्मानित किया गया। उन्होंने स्व: सुनील महतो की मूर्ति पर माल्यार्पण कर तिलक लगाया। वहीं, मंच पर जयराम महतो द्वारा शॉल ओढ़ाकर उनको सम्मानित किया गया। 

सभा में पुरुलिया के बादल पाल द्वारा एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुति दी। उन्होंने स्टेज पर गाना गाकर जमकर तालियां बटोरीं। साथ ही जयराम दा के दिल्ली पाठाबो, 2024 ए जयराम दा के मंत्री बोनाबो, गाने को जयराम महतो के द्वारा रिलीज किया गया।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template