Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी इंद्रदेव कुमार को शिक्षकों ने सेवानिवृत्त पर भावभीनी दी विदाई, Teachers bid emotional farewell to Block Education Officer Indradev Kumar on retirement


गुवा
 । नोवामुंडी प्रखंड के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी इंद्रदेव कुमार को आज शुक्रवार को सेवानिवृत होने पर प्रखंड के सभी सरकारी स्कूलों के शिक्षकों ने नोवामुंडी प्रखंड में एक सेवानिवृत्त विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन कर भावभीनी विदाई दी। इस दौरान शिक्षकों को संबोधित करते हुए आदर्श मध्य विद्यालय बड़ाजामदा के प्रधानाध्यापक राजकुमार श्रीवास्तव ने संबोधित कर कहा कि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी इंद्रदेव कुमार 15 अगस्त 2020 को पदभार ग्रहण किया था और 31 जुलाई 2023 को सेवानिवृत हो गए हैं।


यह 3 साल का कार्यकाल नोवामुंडी प्रखंड के सभी शिक्षकों के साथ अच्छा संबंध स्थापित करते हुए अपने 3 साल कार्यकाल पूरा किया। इस दौरान शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को भी उन्होंने सही ढंग से निपटारा किया। वे आज अपने पद से विमुक्त हो रहे हैं परंतु सभी शिक्षकों के दिलों पर हमेशा यादगार बने रहेंगे। कार्यक्रम के अंत में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी इंद्रदेव कुमार ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए 3 साल बिताएं दिनों को याद कर भावुक हो उठे। बस इतना ही कह पाए मेरा 3 साल नोवामुंडी प्रखंड में बहुत ही अच्छे एवं शांति वातावरण में कार्य करते-करते बीत गया। इस दौरान उपस्थित सभी शिक्षकों के आंसू बहने लगे। 

उसके बाद सभी शिक्षकों ने उन्हें माला पहनकर एवं शाल ओढ़ा कर सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी। इस दौरान मौके पर विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य में राजकुमार श्रीवास्तव, नीमचंद महतो, राजेश कुमार, प्रभाष दास, सुखदेव प्रधान, अमल रथ, मलय महापात्र, अबुबक्कर, विप्लव गिरी, किशोर गिरी, जितेंद्र सिंह, राकेश श्रीवास्तव सहित काफी संख्या में शिक्षकगण मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template