गुवा । गुवा बाजार स्थित एसबीआई बैंक के समीप बड़ाजामदा स्वास्थ केंद्र एवं एचसीएस गुवा के द्वारा शनिवार को 0 से 5 साल के बच्चों को टीका लगाया गया। इस दौरान 0 से 5 साल तक के बच्चों को ओपीभी 0,एचईपी बी,बीसीजी,डीपीटी बूस्टर 1, विटामिन ए 2,एमआर 2,जेई 2,ओपीभी बूस्टर का टीका लगाया गया। साथ ही शिविर के माध्यम से उन लोगों को जागरुक करते हुए कहा गया कि बच्चों को लगने वाली टीका एवं गर्भवती महिलाओं को विशेष जानकारी आंगनबाड़ी केंद्रों से भी प्राप्त की जा सकती है। अपने-अपने क्षेत्र के आंगनबाड़ी केदो में जाकर बच्चों को टीका लगवाया जा सकता है। इस मौके पर एएनएम मरीना अन्ना लकड़ा, एएनएम रंजीता नायक, साहिया साथी अनीता पूर्ति सहित अन्य मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment