ईचागढ़। सरायकेला खरसावां जिला के पुलिस अधीक्षक के प्रतिनियुक्ति के बाद से ही क्षेत्र में अवैध धंधों पर लगाम लगाने के लिए विशेष अभियान चलाकर सख्ती के साथ पुलिस लगातार कारवाई करने में लगी हुई है। जिला में अवैध धंधों पर अंकुश भी लगा है , मगर अवैध धंधों में संलिप्त धंधेबाज नये नये तरीके अपना कर प्रशासन को चकमा देकर अवैध बालू का परिवहन करने से बाज नहीं आ रहा है। वहीं ईचागढ़ पुलिस द्वारा जिला के पुलिस कप्तान डाक्टर बिमल कुमार के निर्देश पर थाना प्रभारी गौरव मिश्रा के नेतृत्व में छापामारी अभियान चलाया गया।
छापामारी अभियान शुक्रवार रात से जारी है। वहीं शनिवार को ईचागढ़ थाना के पास चेक नाका लगाकर तीन बालू लदे हाइवा एवं एक ट्रैक्टर को जप्त किया गया। वहीं थाना प्रभारी गौरव मिश्रा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध बालू के खिलाफ धर पकड़ अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि तीन हाइबा एवं एक ट्रैक्टर को रोक कर पुछताछ किया गया तो हाइबा में बिहार के गया का चालान दिखाया गया। उन्होंने बताया कि तीनों हाइवा को जप्त कर लिया है एवं ओवर लोड के लिए डीटीओ को लिखा गया है। उन्होंने कहा कि अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को भी जप्त किया गया है एवं आगे की कार्रवाई किया जा रहा है।

No comments:
Post a Comment