जमशेदपुर। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का 81 वां जन्मदिन 11अक्टूबर को है। इसको लेकर सोनी टी वी में प्रसारित होने वाले कौन बनेगा करोड़पति (KBC) ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत केबीसी उस दिन विशेष शो का आयोजन करेगा। उस दिन को लेेकर केबीसी विशेष शूटिंग कर रहा है। इस शूटिंग का हिस्सा बनने का मौका जमशेदपुर के गोविंदपुर के रहने वाले राजेश श्रीवास्तव को मिला है। राजेश अपने परिवार के सदस्यों के साथ उस विशेष कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान राजेश ने महानायक अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की बधाई केबीसी के सेट पर दी।

No comments:
Post a Comment