Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

जनप्रतिनिधियों ने की समीक्षा बैठक

 


गुवा । गुवा के पश्चिमी पंचायत भवन में सोमवार को नोवामुंडी भाग एक जिला परिषद सदस्य सुश्री देवकी कुमारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, शुद्ध पेयजल, शत् प्रतिशत बच्चों की स्कूलों में उपस्थित आदि पर मंथन किया गया। बैठक में सबसे ज्यादा जोर जाति प्रमाण पत्र बनवाने पर की गई। 

काफी लोगों का जाति प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा है। इसके लिए शिविर लगाकर जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, आवासीय प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए अंचल कार्यालय से संपर्क कर बहुत ही जल्द गुवा में शिविर लगाया जाएगा। जिससे लोगों को प्रखंड कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा और लोग शिविर में आकर अपना प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं। इस संबंध में नोवामुंडी प्रखंड विकास पदाधिकारी अनुज बांदो के साथ इस समस्याओं के निराकरण को लेकर उन्होंने भी सहमति जताई है। 

क्षेत्र में लोगों का जन्म प्रमाण पत्र नहीं बनने का मुख्य कारण है कि लोगों में जागरूकता नहीं है। ग्रामीणों को यह पता नहीं है की जन्म प्रमाण पत्र हमारे लिए कितना जरूरी है। इसके लिए ग्रामीणों को जागरूक करना भी अत्यंत आवश्यक है ताकि ग्रामीण अपना अपना जन्म प्रमाण पत्र बना सके। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को हो रही है। बिना जन्म प्रमाण पत्र के स्कूलों में नामांकन नहीं हो पा रहा है। इसके लिए सभी जनप्रतिनिधिगण नोवामुंडी प्रखंड के सभी स्कूलों में जाकर स्कूल के प्रधानाध्यापक से मुलाकात कर जिन-जिन बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, आवासीय प्रमाण पत्र तथा जाति प्रमाण पत्र नहीं बन पाया है.

 इसके लिए बच्चों के अभिभावकों को बुलाकर बैठक कर उन्हें जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि बच्चों को प्रमाण पत्र बनवाने में परेशानी ना हो। साथ ही बैठक में कहा गया कि बहुत सारी जन समस्याओं की जानकारी मुखिया, जिला परिषद को नहीं मिल पाती है। इस समस्या का समाधान के लिए जिप सदस्य देवकी कुमारी ने सभी वार्ड मेंबरों को निर्देश दिया गया कि प्रत्येक वार्ड के साथ एक बैठक रख लोगों की जन समस्याओं से अवगत होकर जिप सदस्य व मुखिया के समक्ष रख उन समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। 

साथ ही बाल श्रम पर विशेष जोर दिया गया और कहा गया कि अभी भी काफी दुकानों में बाल श्रम के माध्यम से छोटे-छोटे बच्चों से काम करवाया जा रहा है, जबकि इसके लिए अभियान चला कर सभी दुकानदारों को निर्देश दिया गया था उसके बावजूद बाल श्रम करवाया जा रहा है। अब प्रशासन के साथ बाल श्रम करते दुकानदारों को देखा गया तो तुरंत ही उसे दुकानदार के खिलाफ केस दर्ज करा कर उसे पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

इस मौके पर जिप सदस्य सुश्री देवकी कुमारी, पश्चिमी पंचायत मुखिया पद्मिनी लागुरी, पूर्वी पंचायत मुखिया चांदमनी लागुरी, पंचायत समिति सदस्य भादो टोप्पो, जेएसएलपीएस के जेंडर गीता देवी, ममता देवी, अनुराधा राव, पंचायत रोजगार सेवक कृतिधर महतो सहित वार्ड सदस्य एवं समूह की महिलाएं मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template