जमशेदपुर । बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष सुबोध झा भाजपा नेता के अगुवाई में पौधरोपण किया गया। सोनाराम टुडू, पद्मिनी टुडू के हाथों 25 पौधे लगाए जाने थे। जिसकी देखरेख और सारी जवाबदेही सोनाराम टुडू को करना था। मात्र 10 पौधे लगाए गए। स्थानीय ग्रामीणों ने अपने-अपने घरों में भी एक-एक पौधे लगाने की मांग की। समिति के सदस्यों ने 15 पौधे ग्रामीणों को बांटे। सुबोध झा ने कहा आप सभी आम के पौधे ले जा रहे हैं। जिनका पेड़ सबसे अच्छा होगा, जिनकी सुरक्षा व्यवस्था और पेड़ फलदायक बनेगा। उन्हें 2024 में संस्था के द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
वृक्षारोपण अभियान में बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष सुबोध झा के साथ अनिल कुमार, रितु सिंह, मिथिलेश कुमार चौधरी, रंजीत कुमार, अलका कुमारी, सोनाराम टुडू, प्रमुख थे। आम के पौधे लेने वाले सुकुर मुनि हांसदा, फागु सोरेन, सुमित्रा मुर्मू ,राहुल कुमार, गौरव पात्रो, संजय टुडू, उमेश पात्रो, मीना बेरा, शांति हांसदा व अन्य लोग पौध लेने वाले प्रमुख थे।
No comments:
Post a Comment