Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template

सांप काटने से एक बच्चा गंभीर, इलाज के दौरान अनुमंडल अस्पताल में मौत

 


चक्रधरपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड अंतर्गत नकटी पंचायत के जोको गांव में एक बच्चे को  चिती सांप ने काट  लिया . घटना के बाद परिजनों ने शुक्रवार की सुबह गंभीर अवस्था में  बच्चे को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती किया। ‌ जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक बदंगांव प्रखंड के नकटी पंचायत के जोको गांव निवासी 13 वर्षीय मांगों जोंकों रात को भोजन करने के बाद जमीन पर बिस्तर लगाकर सोया था। ‌

 इस दौरान शुक्रवार सुबह लगभग 4 बजे बच्चे की दाहिने हाथ के अंगुली में जहरीला सांप ने काट लिया। ‌ इसके बाद परिजनों ने घायल बच्चों को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती किया। ‌ लेकिन इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। ‌ इस दौरान अस्पताल में ड्यूटी कर रहे डॉक्टर नंदू होनहागा ने कहा कि सांप काटने के साथ ही बच्चे को अस्पताल लाना चाहिए था। ‌ लेकिन विलंब हो गया। ‌बच्चे के शरीर में जहर फैल गया था. जिस कारण उसकी मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template