सरायकेला। सरायकेला जिला के कुकडु प्रखंड के तिरुलडीह के जन वितरण प्रणाली के दुकान दार और लाभुकों के बीच रविवार को जमकर हंगामा हुआ। लाभुकों ने आरोप लगाते हुए कहा कि डीलर द्वारा दो बार फिंगर प्रिंट लेकर दो महीने का राशन उठाव किया जा रहा है, जबकि लाभुकों को केवल एक ही महीना का राशन दिया जा रहा है।
राशन वितरण के समय एक जागरूक लाभुक डीलर से उक्त विषय पर पूछताछ किया तो डीलर ने टाल मटोल करते हुए जवाब दिया, जिसपर नाराज होकर लाभुकों ने हंगामा किया। वहीं मौके पर ग्राम प्रधान पहुंचकर तत्काल राशन वितरण रोकने बोला। डीलर को लाभुकों ने कहा कि जितना महीना का राशन मिलेगा उतना महीना का ही फिंगर देंगे।

No comments:
Post a Comment