Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने आयोजित किया विधिक सशक्तिकरण शिविर, District Legal Services Authority organized legal empowerment camp


युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि अन्याय के विरुद्ध आवाज़ उठाएं, क्योंकि बात दबाने से ही बिगड़ जाती है:झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति दीपक रोशन

चक्रधरपुर। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के द्वारा कोल्हान विश्वविद्यालय के सभागार में विधिक सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से विभिन्न जनकल्याणकारी सरकारी योजनाओं का लाभ लाभुकों को प्रदान किया गया तथा विधिक जानकारी भी प्रदान की गई।


इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति  दीपक रोशन ने आयोजकों को धन्यवाद देते हुए अपने संबोधन में कहा कि हमारा उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों तक विधिक जानकारी पहुंचाने की है, जानकारी के अभाव में ही हम अपने अधिकार से वंचित होते हैं। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि अन्याय के विरुद्ध आवाज़ उठाएं, क्योंकि बात दबाने से ही बिगड़ जाती है अतः कुछ गलत लगे तो उसके विरुद्ध आवाज़ उठाएं।


उन्होंने कहा कि जो जानकारी आप तक पहुंची है उसे दूसरों तक पहुंचाएं।  महिलाओं के बारे में उन्होंने कहा कि यह हिंदुस्तान है यहां की महिला शक्तिवान होती है। हम सभी को अपने अधिकार प्राप्त करने के लिए जानकारी प्राप्त कर सशक्त होना चाहिए। उन्होंने बच्चों द्वारा प्रस्तुत नाटक की भी प्रशंसा की उन्होंने लोगों से कहा कि पीएलवी के माध्यम से आप जिला विधिक सेवा प्राधिकार तक पहुंच सकते हैं जहां आपको नि:शुल्क विधिक सहायता प्राप्त होती है।


प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विश्वनाथ शुक्ला ने भी लोगों को संबोधित करते हुए सर्वप्रथम प्राधिकार के संरचना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह कार्यपालिका और न्यायपालिका का संयुक्त रूप है जिसमें अध्यक्ष के रूप में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश और उपाध्यक्ष जिले के उपायुक्त होते हैं। जिले के एसपी इसके सदस्य होते हैं, प्राधिकार के माध्यम से नि:शुल्क विधिक सेवाए प्रदान की जाती है, यदि किसी को किसी विभाग से कार्य लेने में कोई असुविधा हो रही है तो वह प्राधिकार में आवेदन दे सकते हैं,  विधिक स्वयंसेवक के माध्यम से भी प्राधिकार से संपर्क किया जा सकता है।

उन्होंने अपने संबोधन में पीड़ित मुआवजा योजना (विक्टिम कंपनसेशन स्कीम ) की जानकारी भी लोगों को विस्तृत रूप से प्रदान की। इस मौके पर प्राधिकार के उपाध्यक्ष सह उपायुक्त अनन्य मित्तल ने भी अपने विचार रखें। उन्होंने कहा कि प्राधिकार के द्वारा न सिर्फ लोगों को विधिक रूप से सशक्त किया जा रहा है, बल्कि सरकारी योजनाओं की जानकारी भी गांव गांव तक पहुंचाई जा रही है।  प्राधिकार के विधिक स्वयंसेवक (पीएलवी) दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को विधिक रूप से सशक्त कर रहे हैं और उनकी सहायता भी कर रहे हैं,  प्राधिकार के द्वारा प्रदत्त इन सुविधाओं से जिला सशक्त हो रहा है यह स्वागत योग्य है।


जिले के एसपी पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने भी प्राधिकार के कार्यों की प्रशंसा की और कहा कि पुलिस प्रशासन सदैव सजगता से प्राधिकार के लिए कार्यरत हैं और अपनी साकारात्मक भूमिका का निर्वहन कर रहा है। इससे पहले मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का उद्घाटन किया, अतिथियों का स्वागत पौधा प्रदान कर किया गया।

 प्राधिकार के सचिव राजीव कुमार सिंह ने अपने स्वागत संबोधन में मुख्य अतिथि सहित सभी का अभिनंदन किया और प्राधिकार के द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी संक्षेप में प्रदान की। इस मौके पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय चाइबासा की छात्राओं ने लघु नाटक और नृत्य के द्वारा प्रेरक सामाजिक संदेश दिया और लोगों की प्रशंसा बटोरी। इस दौरान मुख्य अतिथि न्यायधीश न्यायमूर्ति दीपक रोशन के द्वारा  लाभूको को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिया गया।

मंच का संचालन राजश्री अपर्णा कुजूर सिविल जज वरीय कोटी, विकास दोदराजका सदस्य डालसा व अधिवक्ता शीतल ने किया। धन्यवाद ज्ञापन सचिव राजीव कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर न्यायिक पदाधिकारियों योगेश्वर मणि, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय,  ओम प्रकाश, जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम, सूर्य भूषण ओझा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय,  शंकर महाराज, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, विनोद कुमार, अपर मुख्य न्यायायिक दंडाधिकारी,  राजश्री अपर्णा कुजुर, न्यायिक दंडाधिकारी सीनियर डिवीजन,  राजीव कुमार सिंह, सचिव, डीएलएसए,  मिलन कुमार अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी पोड़ाहाट,  अमिकर परवार रेलवे दंडाधिकारी,  तौसीफ मेराज अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सदर सह रजिस्ट्रार  ऋषि कुमार न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी, रामेश्वर प्रसाद जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष,  शब्बीर अहमद, निदेशक डीआरडीए,  पारुल सिंह प्रखंड विकास पदाधिकारी सदर चाईबासा,  जयंत शेखर, दिलीप खलखो एसडीपीओ, एलएडीसी के प्रमुख सुरेन्द्र प्रसाद, उप प्रमुख सुरेन्द्र प्रसाद दास, रत्नेश कुमार वरीय अधिवक्ता सुभाष मिश्रा, एन एन पांडेय सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template