Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

कैबिनेट मंत्री को किसानों के कृषि बीमा एवं सिंचाई को लेकर डॉ विजय सिंह ने सौंपा मांग पत्र , Dr. Vijay Singh submitted a demand letter to the Cabinet Minister regarding agricultural insurance and irrigation of farmers.


चक्रधरपुर। झारखंड सरकार के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख को चाईबासा में पीपल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव सह समाजसेवी डॉ विजय सिंह गागराई ने किसानों के समस्या को लेकर एक मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में किसानों को समय पर कृषि ऋण देने, कृषि बीमा का भुगतान करने एवं नकटी डैम के कैनाल का पक्की करण तथा आहार बांध का जीणोद्धार का मांग किया।

श्री गागराई ने कहा कि नकटी डैम का कैनाल जगह-जगह कच्चा होने के कारण टूट गया है। जिससे किसानों को सालों भर सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पाता है। अगर यह कैनाल का पक्कीकरण हो जाता है तो किसानों को बेहतर ढंग से सिंचाई का पानी मिलेगा। जिससे किसान सालों भर खेती कर पाएंगे। उन्होंने कहा भारत आजादी के पूर्व से ही आहारबांध सरकारी तालाब का निर्माण किया गया है। मगर अब तक उसका एक बार भी जीणोद्धार नहीं किया गया।

यह तालाब काफी बड़ा एवं विशाल है। इस तालाब का जीर्णोद्वार कर देने से तीन पंचायत कराईकेला, हुडंगदा एवं लाडूपौदा पंचायत के किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिल पाएगी। उन्होंने कहा के सभी मांग जनहित के लिए काफी जरूरी है। किसानों को कृषि बीमा का लाभ और समय पर सरकारी सहायता प्रदान किया जाए। जिससे यहां के किसान आर्थिक रूप से मजबूत हो सके। और खेती से ही अपनी आय का साधन बन सके। इस मौके पर सांसद गीता कोडा,कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष अंबर राय चौधरी, त्रिसानू राय,बिजय खा  समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.