चाकुलिया। रविवार को केरुकोचा दुर्गा पूजा मंडप में रामचंद्र सोरेन की अध्यक्षता में एक बैठक संपन्न हुई। इसमें सर्वसम्मति से कुश गिरि को अध्यक्ष बनाया गया। उपाध्यक्ष मोहनी मोहन महतो, दीप गिरि, दीपेन्दु गिरि, समीर दास सचिव एवं सह सचिव सुभाष महतो, मिठुन बेरा व करुणामय महतो, कोषाध्यक्ष संजीव पाल और शुभेंदु पात्र को बनाया गया। कमिटी के संरक्षक निखिल चन्द्र भूई, झाड़ेश्वर गिरि, गोपाल माईति, भवतारण गिरि, निखिल दिगार, प्रबीर घोष, संजय पात्र, बीरेश पैड़ा, नरेन्द्र नाथ महतो, विजयानंद गोस्वामी आदि को बनाया गया।
इस साल सुब्रत भुई मां दुर्गा की प्रतिमा डोनेट करेंगे। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष हर्षोल्लास के साथ मां दुर्गा की पूजा की जाएगी। बैठक में निर्मलेन्दु प्रधान, राम दयाल महापात्र, राजेश प्रधान, सोनाराम टुडु, सुखेन्दु प्रधान, सोमित्र घोष, निमाई चांद पैड़ा, रविन्द्र पैड़ा, नवेंदु मंडल समेत अन्य उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment