गम्हरिया। आरआईटी थाना अंतर्गत मिरुडीह में बीते 24 जुलाई को गम्हरिया स्टेशन स्थित रेलवे टनल के पास हुए चालक तिलक महतो हत्याकांड मामले में नाटकीय मोड़ सामने आया है। इस मामले में अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने मृतक की सगी भतीजी सुनीता महतो को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी सागर लाल महथा ने बताया कि अनुसंधान के क्रम में उक्त मामले में सुनीता की संलिप्तता पाई गई। बताया गया है कि सुनीता को हिरासत में लेकर पूछताछ करने एवं तकनीकी साक्ष्यों का मिलान करने पर उसकी संलिप्तता पाई गई।
जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया जिस है। थाना प्रभारी ने बताया कि सुनीता का शादी के बाद भी आरोपी संजय महतो के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। विदित है कि संजय महतो को संगीता के चाचा यानी मृतक तिलक महतो ने गांव के पंचायत में थूक चटवाया था। उसी का बदला लेने की नीयत से संजय महतो ने बीते 24 जुलाई को शहजादा आलम एवं मोहम्मद शारिक के साथ मिलकर तिलक महतो की हत्या कर डाली थी।
इसके लिए रेकी में सुनीता ने आरोपियों को सहयोग किया था। उन्होंने बताया कि संजय महतो ने गिरफ्तारी के बाद सुनीता महतो के साथ संबंध स्वीकार किया था और घटना के दिन व्हाट्सएप चैटिंग और व्हाट्सएप कॉलिंग से भी इसकी पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि मामले का एक और अभियुक्त अभी तक फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
No comments:
Post a Comment