Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

विधायक के निर्देश पर सप्ताह में दो दिन तिरुलडीह पीएचसी को मिला डाक्टर, On the instructions of the MLA, Tiruldih PHC got a doctor two days a week.

 


ईचागढ़। ईचागढ़ के लोकप्रिय विधायक श्रीमती सविता महतो के अथक प्रयास से कुकडु प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिरुलडीह को सप्ताह में दो दिनों के प्रतिनियुक्ति पर डाक्टर मिल गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए विधायक सविता महतो ने कहा कि लगातार लोगों के मांग पर तिरुलडीह पीएचसी में एक महिला डाक्टर जया अग्रवाल को सप्ताह में दो दिनों सोमवार एवं शुक्रवार को प्रतिनियुक्ति पर पदस्थापित किया गया है। 

मालूम हो कि डॉ जया अग्रवाल पिछले 25 अगस्त से ही तिरुलडीह पीएचसी में अपना सेवा प्रदान कर रहीं हैं। उन्होंने कहा कि लगातार वे इस मुद्दे को झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से एवं सुबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सामने रखा गया था। कई बार मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखकर भी मामले की जानकारी दी गई थी। 

स्वास्थ्य मंत्री ने विधायक को डाक्टर के कमी के कारण तिरुलडीह पीएचसी में डाक्टर नहीं होने का कारण बताया था तथा उन्होंने विधायक को आश्वस्त किया था कि जल्द ही तिरुलडीह पीएचसी में डाक्टर उपलब्ध कराया जाएगा। विधायक सविता महतो ने कहा कि क्षेत्र के जनता के मांग को मैं हमेशा एक एक कर पुरा करने के लिए जनता के साथ खड़ी हूं।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU