Gua

मानसिक रूप से बीमार युवती को इलाज के लिए लोगों ने भिजवाया अस्पताल, People sent mentally ill girl to hospital for treatment

गुवा  । किरीबुरू की टीओपी हाटिंग की एक मानसिक रूप से बीमार एक युवती शुक्रमणी लागुरी (25) को इलाज के लिए समाजसेवी संतोष पंडा, मुखिया पार्वती किड़ो व अन्य लोगों के सहयोग से रांची स्थित रिनपास मेंटल हॉस्प…

 मानसिक रूप से बीमार युवती को इलाज के लिए लोगों ने भिजवाया अस्पताल, People sent mentally ill girl to hospital for treatment



गुवा । किरीबुरू की टीओपी हाटिंग की एक मानसिक रूप से बीमार एक युवती शुक्रमणी लागुरी (25) को इलाज के लिए समाजसेवी संतोष पंडा, मुखिया पार्वती किड़ो व अन्य लोगों के सहयोग से रांची स्थित रिनपास मेंटल हॉस्पिटल भेजा गया। उल्लेखनीय है कि बीमार युवती अपनी मां चांदमणी लागुरी के साथ झोपड़ी में रहती थी। चांदमणी की मृत्यु एक माह पूर्व इलाज के दौरान सेल अस्पताल में हो गई थी। 

मां की मृत्यु के बाद उसका अंतिम संस्कार भी संतोष पंडा के नेतृत्व में बस्ती के लोगों ने आपसी सहयोग से किया था। इस गरीब परिवार का जीविकोपार्जन हेतु हर माह संतोष पंडा जरूरी राशन सामग्री देते थे। जिससे उनका पेट पलता था। मां की मृत्यु के बाद अकेली बीमार युवती की परवरिश का बीड़ा भी संतोष ने उठाया था। वह पड़ोसी के घर राशन सामग्री दे देते थे, जहां से पड़ोसी प्रत्येक दिन युवती को खाना बनाकर खिलाती थी, लेकिन सबसे बड़ी समस्या मानसिक रूप से बीमार युवती के इलाज की थी। 

इस पर संतोष पंडा ने उसे रिनपास भेजने हेतु लोगों से मदद मांगी। किरीबुरू पश्चिम पंचायत की मुखिया पार्वती किड़ो, राकेश रौशन, श्यामसुंदर साह, संतोष प्रसाद, जगदीप महाराणा, संध्या रानी परीडा, बसंती कंस्ट्रक्शन, पुष्पेंदु शेखर महंतो, वैभव पांडेय, सुनील कुमार पासवान, विशाल कुमार, कुमार सर्वज्ञ, खालिद अहमद खान, जाहिद अली आदि ने रांची मेंटल हॉस्पिटल भेजने के लिए आर्थिक सहयोग किया। युवती को लक्ष्मण केराई, जुल्शन बाडिंग, माधव चन्द्र कोड़ा, संजय नायक, निर्मल गुड़िया, सावित्री केराई और संगीता पान की मदद से रांची ले जाया गया। संतोष पंडा ने बताया कि अगर सभी के प्रयास से बीमार युवती ठीक हो जाती है तो उसे फिर दूसरों के सहयोग की जरूरत नहीं होगी।

Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

In-Article Ad 336×280
In-Article Ad 336×280