चक्रधरपुर। खेत में काम के दौरान एक महिला के पैर में सांप ने काट लिया। घटना के बाद परिजनों ने गंभीर अवस्था में घायल महिला को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत होयोहातु पंचायत के पैदमपुर गांव निवासी पांडेराम सिजुई की धर्मपत्नी जवानी सिजुई मंगलवार की सुबह रोजाना की तरह गांव के खेत में काम करने गई थी।
इस दौरान करीब लगभग 12.30 बजे जवानी सिजुई के पैर में सांप ने काट लिया। इसके बाद महिला ने इसकी जानकारी अपने पति पांडेराम सिजुई को दी। इसके बाद उसे गंभीर अवस्था में घायल महिला को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती किया गया। चिकित्सकों ने महिला का इलाज अस्पताल में कर रहे हैं। जहां महिला की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

No comments:
Post a Comment