लट्टू उरांव कल्याण समिति की रंगारंग झूमर नृत्य कार्यक्रम में रंजीत महतो की टीम विजेता, Ranjit Mahato's team winner in the colorful chandelier dance program of Lattu Oraon Kalyan Samiti.
झारखंड की पहचान है झूमर : विधायक सुखराम उरांव चक्रधरपुर। लट्टू उरांव कल्याण समिति की और से दुर्गा पूजा के अवसर पर रविवार की देर रात रंगारंग झूमर नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जो अहले सुबह तक चला।…
झारखंड की पहचान है झूमर : विधायक सुखराम उरांव
चक्रधरपुर। लट्टू उरांव कल्याण समिति की और से दुर्गा पूजा के अवसर पर रविवार की देर रात रंगारंग झूमर नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जो अहले सुबह तक चला। रंजीत महतो की झूमर कलाकार की टीम में शामिल महिलाओं ने आकर्षक झूमर नृत्य, गीत व संगीत से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। रंजीत महतो की टीम ने ग्रामीणों को कुड़माली भाषा व गीत की आकर्षक प्रदर्शन कर 230 अंक लाकर प्रथम स्थान ग्रहण किया, जबकि संतोष महतो और उर्मिला महतो का टीम को 189 और 189 अंक प्राप्त हुआ। जिन्हें दोनों टीम को 50-50 हजार रुपए का नगद पुरस्कार दिया गया, जबकि प्रथम स्थान प्राप्त करने वाला रंजीत महतो टीम को नगद 1 लाख रुपए दिए गए।
प्रतियोगिता में देर रात तक सैकड़ों महिला व पुरुषों ने कार्यक्रम का आनंद उठाया। इससे पहले प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन पूरे मंत्र उच्चारण के बीच लट्टू उरांव कल्याण समिति के संरक्षक सह विधायक सुखराम उरांव, सचिव नवमी उरांव, गुरुजी आशीर्वाद योजना के अध्यक्ष सन्नी उरांव ने विधिवत नारियल फोड़ और दीप जला का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में जज के रूप में सपन महतो, शंकर , महतो प्रेमचंद महतो शामिल थे, जबकि मंच का संचालक झामुमो जिला उपाध्यक्ष राहुल आदित्य ने किया।
झारखंड की पहचान है झूमर : विधायक सुखराम उरांव
झारखंड में एक अलग पहचान है झूमर गीत और नृत्य इसकी जितने भी सहाराना की जाए कम है। उक्त बातें विधायक सुखराम उरांव ने कहा। श्री उरांव लट्टू उरांव कल्याण समिति की ओर से दुर्गा पूजा का अवसर पर रंगारंग झूमर नृत्य कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि का तौर पर संबोधित कर रहे थे। श्री उरांव ने कहा कि लट्टू उरांव कल्याण समिति द्वारा हमेशा कला संस्कृति और कलाकारों को बढ़ावा देने के लिए इस तरह कार्यक्रम का आयोजन करते आ रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह का प्रतियोगिता आगे भी आयोजन किया जाएगा।

.jpeg)
.jpeg)


टिप्पणियाँ