जमशेदपुर। विजयादशमी के दिन मां दुर्गा के विसर्जन के शुभ अवसर पर स्वर्ण रेखा नदी घाट में सिविल डिफेंस ब्रैकेट ओपन नागरिक सुरक्षा के द्वारा प्राथमिक चिकित्सा शिविर लगाया गया। स्वर्ण रेखा नदी में माता दुर्गा की प्रतिमा को बिसर्जन करने के लिए करीब एक सौ पचास प्रतिमा के साथ लाखो लोग ने स्वर्ण रेखा नदी में माता को नम आँखों से बिदाई दी। जय माता दी के जयकारा लगाते हुए लोग घाट पर आ रहे थे। काफ़िला में ढोल बाजे की ताल पर खुशियों में सराबोर लोग नाचते झूमते नजर आ रहे थे।
काफ़िला में आये हुए लोगो पर प्रशासन के वरीय पधधिकारि सहित सिविल डिफेंस के लोग भी मोर्चा सम्भाल रखे थे। जमशेदपुर डीसी, एसएसपी, सिटी एसपी, डीडीसी, एसडीएम घाटों पर कई बार निरीक्षण करने के लिए आते जाते नजर आये। सिविल डिफेंस के करीब 60 सदस्य टीम ने अपना अहम योगदान दिया। नागरिक सुरक्षा के प्रधान सहायक सुरेश प्रसाद ने कहा कि नागरिक सुरक्षा जमशेदपुर के उप नियंत्रक सह धालभूम एसडीओ पियूष सिन्हा के निर्देश पर सिविल डिफेंस के कार्यकर्ता निःस्वार्थ भाव से बेहतर कार्य कर रही है।
विसर्जन जुलूस में सभी कार्यकर्ता सराहनीय कार्य किए। गांधी घाट पर जाने के लिए जो मुख्य रास्ता था उस पर साकची थाना प्रभारी संजय कुमार अपनी पुरी टीम के साथ मौजूद थे। जेएनएसी के पधधिकारि भी अपनी टीम के साथ पुरी मुस्तैदी के साथ घाट पर अपनी सेवा के लिए तैयार थे। इस दौरान स्वयंसेवक सहित सिविल डिफेंस के अन्य पदाधिकारी गण निम्न रूप से उपस्थित हुए, जिनमें मुख्य रूप से बलवंत सिंह डिप्टी वार्डन, दया शंकर सिंह पोस्ट वार्डन, हीरा लाल गुप्ता पोस्ट वार्डन, नागेंद्र कुमार स्वयंसेवक, प्रेम दीक्षित, कमलेश गिरी, दिनेश श्रीवास्तव , अरविंद कुमार, सुखदेव सिंह, राजबाला महतो, नियति महतो, अरुण कुमार महतो आदि उपस्थित थे।





































No comments:
Post a Comment