Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

राज्यस्तरीय तीन दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता में तुतुयू टीम बने विजेता, Tutuyu team becomes winner in state level three day hockey competition


हॉकी खेल में देश विदेश में यहां का खिलाड़ी झारखंड का नाम किया है रोशन : डॉ विजय

चक्रधरपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड के टेबो पंचायत अंतर्गत लोसोदईकिर गांव में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन  लोसोदईकिर  मैदान में आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के फाइनल मैच सह पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव सह समाजसेवी डॉ विजय सिंह गागराई शामिल हुए। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबला में साईकटा हॉकी टीम बनाम खूंटी जिला के तुतुयू हॉकी टीम के बीच खेला गया। निर्धारित समय में दिनों टीम बराबर में रही। जिसके बाद पेनाल्टी सॉर्ट खेला गया.वहां भी दोनों टीम एक समान ही गोल किया।


जिसके बाद लॉटरी के माध्यम से हार जीत का फैसला हुआ। चितपट में तुतुयू हॉकी टीम विजेता बना। जिसे मुख्य अतिथि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर ड़ॉ विजय सिंह गागराई ने कहा कि हॉकी खेल एक अंतरराष्ट्रीय खेल है। यह बंदगांव प्रखंड में बृहद पैमाने पर खेला जाता है। यहां के खिलाड़ी हॉकी खेल में देश विदेश में भी जाकर खेल चुके हैं। जो कि हम लोगों के लिए एक गर्व की बात है। उन्होंने कहा खेल या स्पोर्ट्स क्रियाओं में सक्रिय रुप से भाग लेने वाले व्यक्ति का शारीरिक और मानसिक विकास दूसरों से अच्छा होता है।

यह हमें जीवन में बहुत सारी आवश्यक चीजों को सीखने देता है। यह हमारे व्यक्तित्व, आत्मविश्वास के स्तर में विकास और शारीरिक व मानसिक संतुलन बनाये रखने में मदद करता है। खेल हमें जीवन में कठिन परिस्थितियों का सामना करने और शरीर और मस्तिष्क को तनाव रहित बनाने में मदद करती है। यह टीम सदस्यों के बीच में मित्रता की भावना को विकसित करने, एकसाथ काम करने की आदत को बढ़ावा देती है। यह मस्तिष्क और शरीर को आकार देने और थकान और सुस्ती को हटाने के द्वारा मानसिक और शारीरिक कड़ाई वाले व्यक्ति का निर्माण करती है। उन्होंने कहा आधुनिक शिक्षा प्रणाली में, शिक्षा को और अधिक दिलचस्प बनाने के लिए खेल को शिक्षा का अभिन्न अंग बना दिया गया है। मालूम रहे कि हॉकी प्रतियोगिता में 24 टीम ने भाग लिया था।  कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से मुखिया प्रतिनिधि मांगरा ओडिया,सिरका टोपनो,एलिजर हंस,सुलेमान हंस,भीमसेन बोदरा, दुबये बोदरा,दजीयल हंस,लुतार हंस,निमि हंस,समराय होरो,मंगरा पूर्ति,डोंडा ओडिया, जोहन हंस समेत अन्य लोगों का योगदान रहा. खेल प्रतियोगिता में हजारों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.