चांडिल। शरद पूर्णिमा के अवसर पर शनिवार को चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में धन व वैभव की देवी कोजागोरी लक्खी की पूजा परंपरानुसार श्रद्धा व भक्तिभाव से हुआ। धन-धान्य की प्रदाता देवी कोजागोरी की पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण हुआ। दुर्गा पूजा आयोजन करने वाले मंदिरों व पूजा-पंडालों में भी मां कोजागोरी लक्खी की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना हुई। इसके अलावा भक्तों ने अपने-अपने घर में भी देवी की प्रतिमा स्थापित कर और देवी की तस्वीर लगाकर पूजा-अर्चना की। पूजन स्थल पर महिलाओं ने साज सजावट कर रंगोली बनाई। आकर्षक रंगोली के साथ धान शीश से घरों को सजाया गया।

No comments:
Post a Comment