घाटशिला। झामुमो घाटशिला प्रखंड के दामपाड़ा जोनल कमेटी की बैठक भारत मुर्मू के अध्यक्षता में बुधवार को बैठक हुई। इस बैठक में क्षेत्र की विकास एवं संगठन की मजबूतीकरण के विषय पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी। इस दौरान मुख्य अतिथि विधायक रामदास सोरेन, केंद्रीय सदस्य कान्हू सामंत, जिला उपाध्यक्ष बाघराई मार्डी, जिला सदस्य दुर्गा चरण मुर्मू, करुनाकर महतो, हरमोहन महतो, लवीन मास्टर, प्रखंड अध्यक्ष वकील हेंब्रम, उपाध्यक्ष सुखलाल हांसदा, भागीरथी पाल, सचिव रतन महतो, सह सचिव अमर पूर्ति, कोषाध्यक्ष अंपा हेंब्रम, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सोनाराम सोरेन, श्रमिक संघ का प्रखंड अध्यक्ष काजल डॉन, दुर्गा मुर्मू, मंटू महतो, दासमथ सोरेन, खुदीराम हांसदा समेत काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे।
बैठक के अंत में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विधायक रामदास सोरेन के कार्य से प्रभावित होकर दामपाड़ा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मंगल किस्कू, पियोन हेंब्रम, डमन मुर्मू ने विधायक के हाथों पट्टा पहनकर झामुमो का दामन थामा.
No comments:
Post a Comment