जमशेदपुर। बीएच. एरिया रीना सिन्हा के आवास पर संध्या 3.30 बजे महिला काव्य मंच पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर इकाई की मासिक गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में जमशेदपुर इकाई की आज की अध्यक्षा विन्ध्वासिनी तिवारी ने सभा को संबोधित किया। संबोधन के पश्चात नीलम पेडीवाल द्वारा गणेश वंदना के साथ मंत्रोंच्चारण किया गया। सुदीप्ता जेठी के द्वारा सरस्वती वंदना का सस्वर वाचन कर सभागार में चार चांद लगा दिया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला काव्य मंच की जमेशदपुर इकाई की अध्यक्ष रिम्मी वर्मा थी। जिनके द्वारा सभा को संबोधित किया गया और मंच के विकास पर जोर देने की बात कही। छठे वार्षिकोत्सव में प्राप्त सम्मान रिम्मी वर्मा के कर कमलों से प्रदान किया गया।
रीना सिन्हा ने सुंदर मंच संचालन कर कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम में उपस्थित लक्ष्मी सिंह, रूबी, ममता कर्ण, शकुन्तला शर्मा, सविता सिंह मीरा, वीणा कुमारी नंदिनी द्वारा सुमधुर स्वरों में काव्य पाठ किया जो शोभनीय एवं सराहनीय रहा। सभी रचनाकारों की उपस्थिति से कार्यक्रम सफल हुआ। कार्यक्रम के अंत में वीणा कुमारी नंदिनी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।
No comments:
Post a Comment