चक्रधरपुर। पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन सोसाइटी ने रविवार को गुलकेड़ा पंचायत के गुड़ासाई मैदान में पशु चिकित्सा सह टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। जहां पर गांव के पशुपालक पशु लेकर पहुंचे। मौके पर संस्था के सचिव डॉ विजय सिंह गागराई ने कहा कि उनकी संस्था द्वारा वर्ष 2017 से गरीब असहायों लोगों के साथ पशु और पर्यावरण को लेकर भी कार्य कर रही है। ठंड के समय पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन सोसाइटी गरीब वृद्ध, दिव्यांगों में कंबल का वितरण करता है।
वहीं मांगे पर्व में गांव के देहुरी, मुंडा मानकी को धोती साड़ी वितरण करते हैं, जबकि ग्रामीणों को मांदल और नागड़ा बाजा दिया जाता है। वैसे ही यदि किसी गरीब का दुर्घटना होता है या बीमारी से परेशान हैं, उनके इलाज के लिए अस्पतालों में चिकित्सकों से संपर्क कर इलाज में मदद किए जाते हैं। वहीं एसोसिएशन की ओर से पौधारोपण कार्यक्रम कर पर्यावरण संरक्षण पर कार्य किए जाते हैं। डॉ गागराई ने कहा कि क्षेत्र में सिर्फ एक ही बार खेती होता है, वह भी बरसात होने पर, लेकिन गांव में किसान पशु पालन कर अपनी आमदनी करते हैं।
जिस कारण पशुओं का भी इलाज जरुरी है। उसी उद्देश्य से आज पशु चिकित्सा सह टीकाकरण शिविर आयोजित किए गए हैं, ताकि आप सबों को लाभ पहुंचे। वहीं डॉ वासिम सिद्दीकी ने पशु पालकों के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं की जानकारी दी। वहीं पशुओं में होने वाले बीमारियों के बारे में भी बताया गया। तत्पश्चात पशुओं का इलाज कर उन्हें निशुल्क दवा दिया।
मौके पर मुखिया लक्ष्मी केराई, मुंडा जुगसिंह जामुदा, समाजसेवी दयासागर केराई, अध्यक्ष खिरोद चंद्र महतो, अबनी कुमार महतो, उत्तम कुमार प्रधान, सरोज कुमार महतो, प्रदीप कुमार महतो, दयानिधि महतो, संतोष सिंहदेव, संतोष महतो, नील कमल महतो, रामराई सामड, वीरसिंह हांसदा, मारकुस गागराई, मनोहर जोंकों आदि मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment