चक्रधरपुर। दशहरा पूजा के मद्देनजर पश्चिमी सिंहभूम जिले में अवैध देशी विदेशी शराब के खरीद बिक्री खिलाफ उत्पाद विभाग का लगतार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार पश्चिमी सिंहभूम जिला के उत्पाद विभाग के अधीक्षक के निर्देशानुसार शुक्रवार को हाट गम्हारिया एवं जैंतगढ़ क्षेत्र में छापामारी अभियान चलाया गया. छापामारी अभियान तीन अलग अलग स्थानों पर किया गया।
जहां अवैध रूप से देसी और विदेशी शराब की खरीद बिक्री हो रही थी। उत्पाद विभाग के टीम ने छापामारी अभियान में विभिन्न ब्रांड के बीयर, विदेशी शराब और महुआ से बना शराब भी बरामद किया। इस दौरान अवैध रूप से खरीद बिक्री कर रहा है तीन शराब विक्रेताओं को किया गया है।
No comments:
Post a Comment