हाता। हर बर्ष की भांति इस बर्ष भी 5 नवंबर 2023 रविवार को सुबह 9 बजे से 4 बजे तक श्रीश्री योगेश्वरी आनंदमयी सेवा प्रतिष्ठान माताजी आश्रम हाता में 14 वा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन वीबीडीए जमशेदपुर और ब्लड बैंक जमशेदपुर के सहयोग से किया गया है। आश्रम के भक्त,सदश्य तथा आश्रम के साथ जुड़े हुए सभी रक्तदाताओं को माताजी आश्रम की ओर से सूचित किया जाता है कि आप सभी 5 नवंबर को माताजी आश्रम में आकर रक्तदान करने की कृपा करेंगे।इस पुण्य काम को संपादित करने के लिए माताजी आश्रम परिवार की ओर से सभी को सादर आमंत्रण दिया जा रहा है। यह जानकारी माताजी आश्रम की ओर से सुनील कुमार दे ने दी।

No comments:
Post a Comment