Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

सीएम के निर्देश पर रिलीफ टीम उत्तराखंड रवाना, टनल में फंसे हैं झारखंड के 15 श्रमिक, On the instructions of CM, relief team leaves for Uttarakhand, 15 workers from Jharkhand are trapped in the tunnel.


रांची।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश के बाद उत्तराखंड के उत्तरकाशी में ब्रह्मकमल और यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर सिल्क्यारा और डंडलगांव के बीच निर्माणधीन टनल में हुए दुर्घटना के फलस्वरूप झारखंड के श्रमिकों की सहायता के लिए तीन सदस्यीय टीम उत्तराखंड रवाना हो गई। टीम में जैप आईटी के सीईओ भुनेश प्रताप सिंह, ज्वाइंट लेबर कमिश्नर राजेश प्रसाद एवं ज्वाइंट लेबर कमिश्नर प्रदीप रॉबर्ट लकड़ा शामिल हैं। इन श्रमिकों को आवश्यक सहायता प्रदान करने हेतु और घटना स्थल पर भ्रमण करने एवं समय-समय पर अद्यतन स्थिति से दूरभाष पर अवगत कराने का निर्देश टीम को दिया गया है। 

दरअसल, दीपावली के दिन उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में सुबह-सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां 40 लोगों की जान संकट में फंसी है। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिलक्यारा से डंडालगांव तक निर्माणाधीन सुरंग के अंदर भूस्खलन होने से यहां काम कर रहे लगभग 40 मजदूर दब गए। पुलिस प्रशासन रेस्क्यू में जुटा है। सुरंग का निर्माण एनएचआईडीसीएल के निर्देशन में नवयुगा कंपनी कर रही है। बताया जा रहा है कि सुरंग के अंदर 40 मजूदर फंसे हैं। जिला आपदा प्रबंधन उत्तरकाशी ने इसकी पुष्टि की है।

कंपनी की ओर से मलबे को हटाने का कार्य किया जा रहा है। इस हादसे में झारखंड के भी 15 मजदूर फंसे हुए हैं। विश्वजीत कुमार, सुबोध कुमार (सिमराधाब), अनिल बेदिया, श्रजेंद्र बेदिया, सुकराम (खीराबेरा), टिंकू सरदार (दुमरिया), गुनोधर, रंजीत, रविंद्र (मनिकपुर), समीर (बनकीसोल), माहदेव (चेलाबेड़ा), भक्तु मुर्मू (कुंडालुका), चमरा उरांव (लरता), विजय होरो (गुमड) और गणपति(मदुगामा)।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template