पोटका। रंभा कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग को इण्डियन नर्सिंग कौंसिल द्वारा बीएससी नर्सिंग सत्र 2023-24 के लिए मान्यता मिल गई है। पूर्व में इस कॉलेज को एएनएम कोर्स के लिए आईएनसी मिली है और एएनएम जीएनएम और बीएससी नर्सिंग को जे एन आर सी राँची और कोल्हान यूनिवर्सिटी चाईबासा द्वारा मान्यता प्राप्त है। इस उपलब्धि का श्रेय कॉलेज प्रबंधन ने कॉलेज के प्रिंसिपल व सारे प्रोफ़ेसर्स को दिया है।
प्रबंधन ने शुभकामनाएँ देते हुए आने वाले सत्र के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी है। चेयरमैन रामबचन ने कहा कि नर्सिंग काॅलेज स्थापित करने के पीछे हमारा उद्देश्य समाज को बेहतरीन चिकित्सीय सलाह और सुविधा देना है।
सचिव गौरव बचन ने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि हम शिक्षा के साथ-साथ चिकित्सा के क्षेत्र में भी समाज के लिए महत्वपूर्ण योगदान दें। नर्सिंग काॅलेज के स्टूडेंट्स के लिए यातायात की सुविधा जमशेदपुर और चाईबासा दोनों ही क्षेत्रों से है । इनके इंटर्नशिप के लिए भी काॅलेज की ओर से अच्छा प्रबंध रहता है।
No comments:
Post a Comment