हाता। स्वामी विवेकानंद जी के आदर्श पर चलने वाला रामकृष्ण मिशन व माताजी आश्रम मानव सेवा के लिए समर्पित है। सालों भर कुछ न कुछ मानवता की सेवी कर रही है। इस सिलसिले में माताजी आश्रम हाता में रामकृष्ण मिशन जमशेदपुर की ओर से विगत 19 नवंबर को एक दिवसीय निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया गया था। जिसमें कुल 75 लोगों का निःशुल्क नेत्र परीक्षण किया गया था। जिसमें 50 लोगों के अंदर मतीयाविंद पाया गया था।
23 नवंबर को अपराह्न 12 बजे माताजी आश्रम से रामकृष्ण मिशन जमशेदपुर की ओर से बस द्वारा कुल 46 मरीजों को पूर्णिमा नेत्रालय ऑपेरशन के लिए ले जाया गया। 24 नवंबर को ऑपेरशन किया जायेगा।ऑपेरशन के पश्चात रामकृष्ण मिशन के साकची शाखा में सेवा के लिए रखा जायेगा। मरीजों को 28 नवंबर मंगलवार को वहां से लाकर माताजी आश्रम में छोड़ दिया जायेगा।
आज माताजी आश्रम में माताजी आश्रम के सुनील कुमार दे,शंकर चंद्र गोप,बिमल मंडल,लोचना मंडल आदि ने मरीजों को शुभकामनाएं दी।फटिक चंद्र महतो और पशुपति महतो के देख रेख में मरीजो को ले जाया गया।
No comments:
Post a Comment