चक्रधरपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक बार फिर नक्सलियों द्वारा लगाया गया आईईडी विस्फोट की घटना में सुरक्षाबल बल के एक जवान घायल हो गए। घटना के बाद घायल जवान को एयरलिफ्ट करके रांची भेजा गया। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पश्चिमी सिंहभूम जिले में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा-माओवादी के हार्डकोर नक्सलियों के खिलाफ पुलिस की सर्च ऑपरेशन चला रहा है।
गुरुवार को सर्च अभियान के दौरान मुफस्सिल थाना अंतर्गत हेसाबाधं गांव के समीप नक्सलियों द्वारा लगाया गया आईईडी के चपेट में आने से सीआरपीएफ 194 बटालियन के जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद घायल जवान को एयरलिफ्ट करके बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया।
इस संबंध में पश्चिमी सिंहभूम जिला का एसपी आशुतोष शेखर ने घटना के संबंध में बताया कि एक जवान घायल है बेहतर इलाज के लिए उसे रांची रेफर कर दिया गया।
No comments:
Post a Comment