Ichagarh

55 करोड़ की लगत से बनेगा ग्रामीण जलापूर्ति योजना का बृहत जलमिनार ,Big water tower of rural water supply scheme will be built at a cost of Rs 55 crore.

ईचागढ़।  सरायकेला-खरसावां जिला के कुकड़ु प्रखंड क्षेत्र के डाटम जंगल के पास ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत घर घर नल जल योजना का शनिवार को विधायक सविता महतो ने नारियल फोड़कर व शिलापट्ट अनावरण कर शिलान्य…

55 करोड़ की लगत से बनेगा ग्रामीण जलापूर्ति योजना का बृहत जलमिनार ,Big water tower of rural water supply scheme will be built at a cost of Rs 55 crore.

ईचागढ़। सरायकेला-खरसावां जिला के कुकड़ु प्रखंड क्षेत्र के डाटम जंगल के पास ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत घर घर नल जल योजना का शनिवार को विधायक सविता महतो ने नारियल फोड़कर व शिलापट्ट अनावरण कर शिलान्यास किया। कुकड़ु प्रखंड के संपूर्ण अंचल ग्रामीण जलापूर्ति योजना पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल सरायकेला के द्वारा करीब 55 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जाएगा। ग्रामीण जलापूर्ति योजना के माध्यम से पंचायतों के गांवों में घर घर सुद्ध पेयजल का आपूर्ति किया जाएगा। 

ग्रामीण जलापूर्ति योजना का शिलान्यास होने से क्षेत्र के ग्रामीणों में जल समस्या से निजात मिलने का आश जगी है। लोगों में खुशी का इजहार करते देखा गया। वहीं विधायक सविता महतो ने कहा कि घर घर जल नल योजना के तहत करीब 55 लाख रुपए की लागत से बृहत जलमिनार का निर्माण व ग्रामीण जलापूर्ति के लिए घर घर नल लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 6 पंचायत के गांवों में जलापूर्ति किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की इस महत्वाकांक्षी जलापूर्ति योजना का क्रियान्वित होने से शहर की तरह गांवों में भी लोगों को सुद्ध पेयजल मिलेगा। 

उन्होंने कहा कि संवेदक को समय सीमा के अंदर योजना को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता में किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मौके पर जिप उपाध्यक्ष मधुश्री महतो, प्रमुख प्रतिमा सिंह पातर, बीडीओ राकेश गोप आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

 

Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

In-Article Ad 336×280
In-Article Ad 336×280