Jamshedpur

वाटर फिल्टर प्लांट का विधायक मंगल कालिंदी ने किया निरीक्षण, MLA Mangal Kalindi inspected the water filter plant,

ठेकेदार के नदारत रहने की शिकायत मौके पर ही विधायक ने मंत्री मिथिलेश ठाकुर से की वाटर फिल्टर प्लांट में 4 नयी मोटर लगवाई जाएगी: विधायक जमशेदपुर।  जुगसलाई नप क्षेत्र के रहने वाले लोगों को गर्मी के दिनों प…

 वाटर फिल्टर प्लांट का विधायक मंगल कालिंदी ने किया निरीक्षण, MLA Mangal Kalindi inspected the water filter plant,


ठेकेदार के नदारत रहने की शिकायत मौके पर ही विधायक ने मंत्री मिथिलेश ठाकुर से की

वाटर फिल्टर प्लांट में 4 नयी मोटर लगवाई जाएगी: विधायक

जमशेदपुर। जुगसलाई नप क्षेत्र के रहने वाले लोगों को गर्मी के दिनों पानी की समस्या ना हो इसको लेकर के विधायक मंगल कालिंदी अभी से गंभीर हैं। और इसको देखते हुए आज उन्होंने नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वाटर फिल्टर प्लांट का निरीक्षण किया। फिल्टर प्लांट संबंधित स्थानीय लोगों ने विधायक से शिकायत की थी कि उन्हें समय अनुसार पानी नहीं मिलता और ठेकेदार  द्वारा मनमानी की जाति है। इसको लेकर के विधायक ने वहां उपस्थित ठेकेदार के कर्मियों की  फटकार लगाई और कहा कि ऐसा नहीं चलेगा हेमंत सरकार में. जनता की हर एक समस्या को गंभीरता से लेना पडेगा नहीं तो ठेकेदार पर कार्रवाई की जाएगी।

विधायक ने मौके पर ही पेयजल मंत्री मिथिलेश ठाकुर को फोन कर वास्तविक स्थिति को अवगत कराते हुए ठेकेदार की भी शिकायत की.निरीक्षण के दौरान विधायक ने देखा कि और 4 मोटर की प्लांट को आवश्यकता है। उन्होंने मौके पर उपस्थित जुगसलाई नगर परिषद के विशेष पदाधिकारी और विभाग के एसडीओ से कहा कि जल्द ही इसका एस्टीमेट बनाया जाए और विभाग को भेजा जाए मैं मंत्री जी से बात कर उसे पास करवाऊंगा। उसके बाद मोटरों की संख्या बढ़ाई जाएगी, ताकि पेयजल आपूर्ति में किसी प्रकार की समस्या ना हो। लगभग 46 लाख रुपए से कुसुम घाट पर स्थित इंटक वेल में पर्सनल फीडर का कार्य कराया जाएगा।

जिससे इंटक वेल में 24 घंटे बिजली लगातार मिलेगी। निरीक्षण के दौरान विधायक ने नियमित जलापूर्ति के लिए उपस्थित अधिकारियों को जरुरी दिशा निर्देश भी दिए। मौके पर मानिक मल्लिक, मोहम्मद जमील, शामू मालिक, मुकेश शर्मा, रंजन पांडेय, दिनेश जायसवाल, मिलन मजूमदार आदि झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

In-Article Ad 336×280
In-Article Ad 336×280