सतर्कता जागरुकता सप्ताह पर महिलाओं के लिए क्वीज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, Quiz competition organized for women on Vigilance Awareness Week
गुवा । सेल गुवा प्रबंधन के तत्वावधान व सेल गुवा मुख्य महाप्रबंधक कमल भास्कर के मार्गदर्शन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह पर गुवा सेल के एचआरडी भवन में महिलाओं के लिए क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। …
इसमें भाग लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों का पुरस्कार वितरण सोमवार को गुवा सेल क्लब में सतर्कता जागरुकता सप्ताह के समापन समारोह का आयोजन कर कि जाएगी। जिसके मुख्य अतिथि गुवा सेल के मुख्य महाप्रबंधक कमल भास्कर एवं विशिष्ट अतिथि महिला समिति के अध्यक्ष स्मिता भास्कर होंगे। इस पूरे सतर्कता जागरुकता सप्ताह का संचालन की अगुवाई कर रहे सतर्कता जागरुकता पदाधिकारी सह सहायक महाप्रबंधक पंकज दास का सहारनीय योगदान रहा है।
इस मौके पर सेल के कार्मिक विभाग उप महाप्रबंधक नरेन्द्र कुमार झा, महाप्रबंधक आरके बँगा, एसपी दास,राकेश नन्दकोलियर, पंकज दास, दीपक प्रकाश, डॉक्टर
टीसी आनंद, धर्मेंद्र सेठिया सहित अन्य उपस्थित थे।



टिप्पणियाँ