ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को समर्पित बाल दिवस के तहत पीएलवी कार्तिक गोप ने नालसा, झालसा व डालसा सहित एसडीएलएससी आनंदिया विधिक सेवा समिति की ओर से रानीडीह गांव में सामाजिक अभियान चलाया। इस अभियान में बच्चों को उनके अधिकारों और महिलाओं से होने वाले बलात्कार से जुड़ी समस्याओं के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही ग्रामीणों को महिला अधिकारों से जुड़ी योजनाओं और कानूनों की जानकारी भी दी गई।
इस अभियान के माध्यम से गांव के लोगों को बाल विवाह, मानव तस्करी, घरेलू हिंसा व यातायात से संबंधित कानूनों की जानकारी दी गई। साथ ही अनाथ बच्चों के पोषण और अधिकारों के लिए विशेष योजनाओं का भी जिक्र किया गया। ग्रामीणों को पीएलवी कार्तिक गोप का नंबर भी दिया गया, ताकि वे किसी भी समस्या को लेकर उनसे संपर्क कर सकें. इस अभियान में गांव के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
अपनी भागीदारी से इस सामाजिक मुद्दे की ओर ध्यान आकर्षित किया। इस अभियान के माध्यम से सामाजिक एवं कानूनी जागरूकता को बढ़ावा दिया गया। इस अभियान ने रानी डीह गांव के लोगों में जागरूकता बढ़ाने का काम किया और समाज में बदलाव लाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए।
No comments:
Post a Comment