यूथ पार्लियामेंट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए केवी मेघाहातुबुरु के बच्चे बोकारो रवाना, Children of KV Meghahatuburu leave for Bokaro to participate in Youth Parliament Competition
गुवा । केन्द्रीय विद्यालय-1, सेक्टर4, बोकारो स्टील सिटी में 6 एवं 7 नवम्बर को यूथ पार्लियामेंट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इसमें भाग लेने के लिये केन्द्रीय विद्यालय मेघाहातुबुरु के 54 छात्र-छात्…
अभिभावकों ने बच्चों को विजयी होने का आशीर्वाद देकर रवाना किया। इस संबंध में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता केन्द्रीय विद्यालय, रांची रीजन अन्तर्गत रीजनल स्तर पर आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में कुल छह स्कूलों की टीमें भाग ले रही हैं।
प्रतियोगिता में संसद में होने वाली कार्यवाही, सत्ता पक्ष व विपक्ष की भूमिका, सवाल-जबाब आदि से जुड़ी कार्यवाही को दिखाने की कोशिश होगी, जो टीम प्रथम आयेगी वह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में केन्द्रीय विद्यालय, रांची रीजन का प्रतिनिधित्व करेगी। संभवतः राष्ट्रीय स्तर की यूथ पार्लियामेंट प्रतियोगिता दिल्ली में आयोजित होगी।


टिप्पणियाँ