किरीबुरू स्थित लोकेश्वर मंदिर तालाब छठ घाट की साफ सफाई शुरू, Cleaning of Lokeshwar Temple Pond Chhath Ghat in Kiriburu begins
गुवा । आस्था का महापर्व छठ के मद्देनजर किरीबुरु का ऐतिहासिक लोकेश्वर मंदिर तालाब छठ घाट की साफ-सफाई का कार्य युद्ध स्तर पर प्रारम्भ किया गया। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सेल की किरीबुरु प्रबंधन के स…
गुवा। आस्था का महापर्व छठ के मद्देनजर किरीबुरु का ऐतिहासिक लोकेश्वर मंदिर तालाब छठ घाट की साफ-सफाई का कार्य युद्ध स्तर पर प्रारम्भ किया गया। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सेल की किरीबुरु प्रबंधन के सिविल विभाग द्वारा मंदिर कमिटी के आग्रह पर तालाब घाट की साफ-सफाई का कार्य प्रारम्भ कराया है। तालाब के चारों किनारे की घांसों एवं कचड़ा को हटाया जा रहा है। इसके बाद घाटों की रंगाई के अलावे पानी में चूना, ब्लीचिंग आदि डालकर गंदा पानी को साफ करने की कोशिश होगी ताकि छठ व्रतियों को दिक्कत नहीं हो।


टिप्पणियाँ