Gua

बड़ाजामदा अस्पताल के समीप चल रहे ट्रांसपोर्टिंग को बंद करने को लेकर ग्रामीणों ने जिप सदस्य,मुखिया एवं उप प्रमुख को लिखा पत्र, Villagers wrote a letter to the ZIP member, head and deputy head regarding stopping the transportation going on near Barajamda Hospital.

गुवा । बड़ाजामदा अस्पताल के समीप ट्रांसपोर्टिंग चलने के कारण आए दिन अस्पताल के समीप जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे सबसे ज्यादा परेशानी गर्भवती महिलाओं को हो रही है। जिससे गर्भवती महिलाएं अस्पताल तक न…

बड़ाजामदा अस्पताल के समीप चल रहे ट्रांसपोर्टिंग को बंद करने को लेकर ग्रामीणों ने जिप सदस्य,मुखिया एवं उप प्रमुख को लिखा पत्र, Villagers wrote a letter to the ZIP member, head and deputy head regarding stopping the transportation going on near Barajamda Hospital.

गुवा। बड़ाजामदा अस्पताल के समीप ट्रांसपोर्टिंग चलने के कारण आए दिन अस्पताल के समीप जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे सबसे ज्यादा परेशानी गर्भवती महिलाओं को हो रही है। जिससे गर्भवती महिलाएं अस्पताल तक नहीं पहुंच पाती और उनकी गाड़ियां जाम में फंसी रह जाती है। इसको लेकर नोवामुंडी भाग एक जिला परिषद सदस्य सुश्री देवकी कुमारी एवं बड़ाजामदा उप प्रमुख ज्योति दास ने 2 महीने पहले वस्तु स्थिति की जानकारी लेते हुए अस्पताल के समीप चल रहे हैं ट्रांसपोर्टर एजे ग्लोबल को यहां से ट्रांसपोर्टिंग को बंद कर अन्य जगह से करने का निर्देश दिया गया। 

उसके बावजूद आज तक अस्पताल परिसर के समीप ट्रांसपोर्टिंग का कार्य चलता रहा। इसी संदर्भ में आज बड़ाजामदा के ग्रामीणों ने  अस्पताल परिसर में लगने वाले गाड़ियों से जाम से निजात दिलाने के लिए एवं ट्रांसपोर्टर के ऊपर कार्रवाई को लेकर नोवामुंडी भाग एक जिला परिषद सदस्य सुश्री देवकी कुमारी,बड़ाजामदा मुखिया एवं उप प्रमुख को पत्र लिखकर सूचित किया। उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि लगभग 2 महीने से सीएससी बड़ाजामदा अस्पताल के समीप से हो रहे लगातार माल ढुलाई की काम चल रहा है। 

इसके कारण अगल-बगल के लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। बड़ाजामदा का ये एकमात्र अस्पताल होने के नाते मरीजों को अस्पताल जाने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर इस अस्पताल में गर्भवती महिलाओं का प्रसव कराया जाता है। जिस वक्त ट्रांसपोर्टिंग का कार्य चल रहा होता है लोगों को अस्पताल लाना खतरे से खाली नहीं होता है। उपरोक्त स्थिति का अवलोकन करते हुए उचित निर्णय लेने का कृपा करें।

Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

In-Article Ad 336×280
In-Article Ad 336×280