रांची। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने गुरुवार को रांची में राज्यसभा सांसद सह झारखंड प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष दीपक प्रकाश, रांची विधायक सह पूर्व झारखंड विधानसभा अध्यक्ष सीपी सिंह और कांके के भाजपा विधायक समरी लाल से मुलाकात की। इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं…क्या धोनी राजनीति में आएंगे ? बहरहाल..तस्वीर सामने आने के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है। हालांकि यह मुलाकात रांची एयरपोर्ट पर हुई। बीजेपी नेता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के स्वागत के लिए गए थे। इसी दौरान धोनी से उनकी मुलाकात हो गई।
No comments:
Post a Comment