Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

पुलिस की भेष में डकैती की योजना बना रहे छह अपराधियों को जमशेदपुर पुलिस ने धर दबोचा Jamshedpur Police arrested six criminals who were planning robbery in the guise of police


जमशेदपुर।  पुलिस की भेष में डकैती की योजना बना रहे छह अपराधियों को जमशेदपुर पुलिस ने धर दबोचा। उनके पास से पुलिस ने दो जिंदा कारतूस, पुलिस की दो वर्दी समेत चार पहिया वाहन और 7 मोबाइल फोन जब्त किया है। गिरफ्तार अपराधियों में एमजीएम थाना क्षेत्र का रमेश महतो, सीताराम डेरा थाना क्षेत्र का प्रभाष मुखर्जी, बिरसानगर थाना क्षेत्र का बबलु लोहार, रांची निवासी मनीष सिंह, अमृतलाल सिंह और महेश सिंह शामिल है। 

इस संबंध में प्रेस वार्ता आयोजित कर जिले के एसएसपी ने बताया कि विगत 19 नवंबर को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि 6 अपराधी मिलकर सर्किट हाउस में एक व्यवसायी को निशाना बनाते हुए उनके घर पर डकैती की घटना को अंजाम देने वाले हैं। सूचना के बाद त्वरित कार्यवाही करते हुए सिटी एसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर जुबली पार्क के पास से पांच अपराधियों को और उनकी निशानदेही पर एक अपराधी को धर दबोचा गया। उनके पास से 4 पहिया बोलेरो कार, एक देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, दो पुलिस की वर्दी, सात मोबाइल फोन बरामद किया गया है। 

उन्होंने बताया कि छह अपराधियों में जमशेदपुर के दो ऐसे अपराधी हैं जो व्यवसायी के घर पहले से काम कर रहे थे। वर्तमान समय में वे काम छोड़ चुके हैं। उन्हें व्यवसायी के संबंध में सारी कुछ जानकारी है। इस जानकारी के आलोक में उनके द्वारा डकैती की योजना बनाई गई जिसमें उन्होंने अपने साथ जमशेदपुर से ही एक अन्य अपराधी को जोड़ा और फिर रांची से तीन अपराधियों को जोड़ा उन्होंने बताया कि गिरोह द्वारा तय किया गया था कि छठ पूजा के दिन जब पुलिस व्यस्त रहेगी तब पुलिस के भेष में व्यवसायी के घर में प्रवेश कर डकैती की घटना को अंजाम देते, किन्तु, इससे पहले ही पुलिस को भनक लग गई और पुलिस ने इन अपराधियों को धर दबोचा। उन्होंने बताया कि जमशेदपुर पुलिस के लिए यह एक बड़ी सफलता है।

 

No comments:

Post a Comment

Boxed Layout

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

Author Description

Hey there! We are Colorlib, crafting beautiful free website templates and themes since 2013. Our designers push the boundaries to deliver high quality templates for bloggers, businesses, and creatives worldwide!