श्यामा संगीत भी हुआ,,,
हाता। विगत 12 नवंबर रविवार को रात्रि 9 बजे माताजी आश्रम हाता में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आदि शक्ति मां काली की पूजा का आयोजन किया गया। इसके पूर्व प्रतिदिन की भांति रामकृष्ण मंदिर में संध्या 5.30 बजे ठाकुर जी की संध्या आरती,रामकृष्ण कथामृत पाठ और हरिनाम हुआ। 7 बजे श्यामा संगीत का आयोजन हुआ। जिसमें श्यामा मां कि आमार कालो रे,ओ तोर रांगा पाये ने मा श्यामा,आमाय एक्टू जायेगा दाऊ मायेर मन्दिरे बसी आदि प्राचीन श्याम संगीत गाया गया।
जिसमें सुनील कुमार दे, भास्कर दे, तड़ित मंडल, सुजता मरल, लोचना मंडल, कविता महतो आदि ने भाग लिया। 9 बजे पंडित यादवेन्द्र ने मा की विशेष पूजा, भोग, आरती, होम आदि की। पूजा के पश्चात सभी ब्रतधारी और भक्तजनो को मा का प्रसाद खिलाया गया। इस अवसर पर हीरालाल दे, मोहितोष मंडल, सहदेव मंडल, अजित सरदार, रामकृष्ण सरदार, मोनी पाल, हरगौरी महतो, बलराम गोप, आनंद साहू, राजकुमार साहू, बिनोद ज्योतिषी, सुदीप मंडल, जगन्नाथ पालित, तरुण मंडल, तरुण दे, तपन दे, अर्जुन मोदी, निवारण मोदी, अमल बिस्वास, कृष्ण पद मंडल, रविंद्र नाथ दास, बिभीषन महतो, दिलीप महतो, स्वपन दे, शिशिर कर्जी, बेवी मंडल, चीनू मा, बन्दना मंडल, अंजली मंडल, लोचना मंडल, सुजाता मोरोल, ब्रह्म पद मोरोल, समित दे, कुंती मंडल, पंकज मंडल आदि भक्तगण उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment