रांची। बुढ़मू वन क्षेत्र में लकड़ी माफिया में वन विभाग और पुलिस-प्रशासन का कोई खौफ नहीं है। लगातार जंगलों में पेड़ों की कटाई कर रहे हैं। एक बार फिर माफियाओं ने दर्जनों हरे-भरे पेड़ों को काट दिया। जानकारी के अनुसार इस बार साड़म के चायां के जंगल में लगे सखुवा के कई बड़े-बड़े पेड़ों को काटा गया है। जो तस्वीर सामने आई है, उससे लग रहा है कि आज-कल में ही पेड़ों को काटा गया।
पेड़ों को काटकर जंगल में ही छोड़ दिया गया है। बता दें कि इसके पूर्व मक्का स्थित जंगल में पेड़ों की कटाई की गयी थी। विदित हो कि मक्का उमेदंडा,मुरुपिरि, कोटारी सहित अन्य वन क्षेत्र से सखुआ,सागवान, महुआ,आम, गम्हार जैसे बेसकीमती वृक्षों की अंधाधुंध कटाई कर माफियाओं द्वारा तस्करी की जा रही है।
सूत्रों की मानें तो यह सारा खेल वन विभाग की मिलीभगत से चल रहा है। उक्त सारा मामला बुढ़मू वन क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। तस्वीर में दिख रही बेसकीमती लकड़ी का बोटा साड़म के चायां स्थित जंगल का है। यहां कई सखुआ के पेड़ों को काट कर रखा गया है। उक्त कटाई से जंगल पूरी तरह से उजड़ता जा रहा है। इसपर वन विभाग की कोई नजर नहीं पड़ रही है।
No comments:
Post a Comment