जमशेदपुर। गोराई तेली कुलु समाज कल्याण समिति के पांचवा स्थापना दिवस के मौके पर महत्मा गाँधी मेमोरियल अस्पताल ( एम. जी. एम.) में शनिवार को 500 मरीजों के बीच फल एवं नारता का वितरण किया गया। मौके पर समिति के मीडिया प्रभारी करण गोराई ने कहा कि इस तरह का सामाजिक कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष अलग अलग क्षेत्रो मे आयोजित किया जाता रहा है। इस वर्ष एमजीएम अस्पताल मे यह नेक कार्य किया गया।
एमजीएम अस्पताल मे फल वितरण का कार्य महिला वार्ड, बच्चा वार्ड, मेडिसिन वार्ड, लावारिस वार्ड समेत अन्य वार्डो मे वहां भर्ती मरीजों के बीच वितरित किया गया। फल व नास्ता पाकर सभी मरीजों के चेहरे पर खुशी की झलक देखी गयी।
फल वितरण कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से गोराई तेली कुलु समाज कल्याण समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष दयाल गोराई, सचीव राज्जु गोराई, कोषाध्यक्ष संगोष गोराई, मिडीया प्रभारी करण गोराई, गणेश गोराई, सुजीत गौराई, मालती गोराई प्रदीप गोराई, द्विजौरान गोराई, सुभाषचन्द्र गोराई, संदीप गोराई, सुखदेव गोराई, महावीर गोराई, संजय गोराई, मानिक गोराई आदि सदस्य उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment