Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

आम आदमी पार्टी के वरीय प्रदेश उपाध्यक्ष व्यास उपाध्याय का जमशेदपुर में हुआ आगमन, Senior State Vice President of Aam Aadmi Party Vyas Upadhyay arrived in Jamshedpur,


जमशेदपुर। प्रदेश उपाध्यक्ष द्वारा आम आदमी पार्टी पूर्वी सिंहभूम जिला के सभी जिला पदाधिकारियों से जिला कार्यालय में मुलाकात की। जिले के  हालात से अवगत हुए। आगे के सांगठनिक रूपरेखा को जानने की कोशिश की। जिले में चल रही वाद-विवाद का वृहद संज्ञान लिये एवं सीधे प्रदेश संयोजक के माध्यम से जल्द ही विवाद का समाधान निकाल लेने का आश्वासन दिया। जिला कार्यालय में पूरी जिला कमेटी द्वारा और महिला मोर्चा के अध्यक्ष  द्वारा फूलों का माला पहनाकर जिला कार्यालय में जोरदार स्वागत किया गया। 

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष गणपति करूवा के अलावे जिला सचिव शंभू सिंह गांधी, जिला महिला अध्यक्ष विनीता मिश्रा, जिला बुद्धिजीवी मंच के प्रमुख प्रोफेसर शालिग्राम मिश्रा, जिला सह सचिव कान्नन गणेशन, जिला सह सचिव शंकर ठाकुर, जिला पदाधिकारी मंगल करूवा, महानगर उपाध्यक्ष सरदार अमरीक सिंह जख्मी, आदिवासी नेत्री पद्मिनी हांसदा, श्रमिक विकास संगठन के बाबा उपेंद्र कुमार पांडेजी, जिला ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष जितेंद्र यादव, जिला युवा के पदाधिकारी एवं जिला एस.सी.एस.टी. के पदाधिकारी सहित करीब 20 से अधिक लोग उपस्थित हुए। 

प्रदेश उपाध्यक्ष व्यास उपाध्याय द्वारा पार्टी की वर्तमान गतिविधियों की समीक्षा की गई एवं जिला कमेटी को संगठन विस्तार में हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। अपने अध्यक्षीय भाषण में जिला को पूर्ण रूप से स्वतंत्र होकर संगठन बनाने में तेजी लाने का निर्देश दिये। साथ ही साथ आज वरीय प्रदेश उपाध्यक्ष महोदय के उपस्थिति में शहर के कई शक्सियत एवं गणमान्य लोग पार्टी में शामिल हुए।

 जिनमें प्रमुख हैं। दुर्गा चरण सोरेन- भूतपूर्व कमान्डेंट- केन्द्रीय सुरक्षा बल- झारखण्ड कैडर, ज्ञान सागर प्रसाद, शहर के मशहूर मजदूर नेता एवं चर्चित समाज सेवी बच्चे लाल भगत- कई स्वयंसेवी संस्थाओं के संयोजक एवं अपने समाज के केन्द्रीय पदाधिकारी श्रीमती पद्मिनी हांसदा- शहर के चर्चित समाज सेवी एवं जमशेदपुर हरिजन बस्ती कल्याण समिति सदस्य इसके अलावे भी आज कई लोग पार्टी के विचार से प्रभावित होकर चर्चा में हिस्सा लिया एवं पार्टी के आदर्शों से बहुत अधिक प्रभावित हुए और बहुत ही जल्द पार्टी ज्वाइन करने का सामुहिक निर्णय लेंगे। 

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template