Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template

मुखिया ने गरीबों के बीच डेढ़ सौ कंबल किया वितरण, The chief distributed 150 blankets among the poor.


गुवा। नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत गुवा के पश्चिमी पंचायत भवन में आज रविवार को पश्चिमी पंचायत मुखिया पद्मिनी लागुरी ने ग्रामीणों को ठंड से बचाने के लिए वृद्ध एवं गरीब असहाय ग्रामीणों के बीच 150 कंबल वितरण किया। कंबल वितरण से पूर्व वृद्ध एवं गरीब असहाय ग्रामीणों का सर्वे कर उन्हें चिन्हित किया गया। उसके बाद पंचायत भवन में सभी को बुलाकर कंबल वितरण किया। 


यह कंबल वितरण झारखंड सरकार की ओर से हर पंचायत में किया जाना है। इसी के तहत आज गुवा पश्चिमी पंचायत में कंबल का वितरण किया गया। इस कंबल वितरण कार्यक्रम में पश्चिमी पंचायत मुखिया पद्मिनी लागुरी, वार्ड सदस्य सुमित्रा पूर्ति, जेंडर सीआरपी ममता देवी, गीता देवी तथा समाज सेवी बुलन राय चौधरी मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template