Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

झारखंड में कांग्रेस स्थिति मजबूत, लोकसभा चुनाव में माइक्रो मैनेजमेंट के जरिए भाजपा को देगी सभी सीटों पर मात : कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, Congress position is strong in Jharkhand, will defeat BJP on all seats through micro management in Lok Sabha elections: Congress state in-charge Avinash Pandey.

 


चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर लोकसभा समन्वय समिति की बैठक आज कांग्रेस भवन चाईबासा में आयोजित की गई। झारखंड प्रभारी अविनाश पांडे, झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एवं जिला प्रभारी बंधु तिर्की, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, सांसद गीता कोड़ा, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिंह एवं विधायक सोना राम सिंकु मुख्य रूप से इस कार्यक्रम में उपस्थित थे। कांग्रेस भवन पहुंचने पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर का कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। 


प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे के उपस्थिति में लोकसभा समन्वय समिति के सभी आमंत्रित प्रतिनिधियों ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी ओर से की गई तैयारी से अवगत कराया एवं आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर तीनों जिला अध्यक्ष पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, पुर्वी सिहभुम, विधानसभा प्रभारी गण, विशेष आमंत्रित भारत यात्री, पंचायती राज संगठन, सभी विधानसभा एलडीएम, सभी अग्रणी संगठन के अध्यक्ष गण, सभी प्रकोष्ठ विभाग एवं संगठन के अध्यक्षगण/चेयरमैन गण सभी प्रदेश प्रतिनिधि गण एवं सभी प्रखंड/नगर अध्यक्ष गण इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।





No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template