Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

आपके द्वार कार्यक्रम में लाभुकों के बीच पारितोषिक का किया गया वितरण, Distribution of prizes among the beneficiaries in your doorstep program,


चक्रधरपुर। शनिवार को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम चक्रधरपुर प्रखंड के होयहातु पंचायत के दाड़कादा स्कूल मैदान में आयोजन कर लाभुकों में पारितोषिक वितरण किए गए। शिविर का उद्घाटन सांसद प्रतिनिधि विजय सिंह सामड,विधायक प्रतिनिधि मदन बोदरा, मुखिया रघुनाथ गुंदुवा, जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी हांसदा, बीस सूत्री प्रखंड समन्वय समिति अध्यक्ष ताराकांत सिजुई ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया।


अतिथि ने शिविर में लगाए गए 22 विभागों की स्टाल संबंधित जानकारी दिया। लोगों को लाभ लेने को आवेदन करने को कहा गया। शिविर के बीच 66 स्वयं सहायता समूहों को रोजगार के लिए 9 लाख, 90 हजार रुपए तथा 69 स्वयं सहायता समूहों को 17 लाख 25 हजार रुपए की चेक सौंपा गया, जबकि साईकिल क्रय को उत्क्रमित उच्च विद्यालय की गोपाल हांसदा तथा सुमी बोदरा को 4500-4500 की डेमी चेक दिया गया। इसके अलावे कृषि विभाग की ओर से मसुर बीज वितरण किए गए। 


वहीं अतिथियों ने गोदभराई और मुंह जुठी कार्यक्रम आयोजित किया। वहीं चिकित्सा शिविर में ग्रामीणों का स्वागत जांच कर दवा दिया गया, जबकि पशुपालन पदाधिकारी डॉ वासिम सिद्दीकी ने पशुपालकों को दवा वितरण किए। शिविर में अबुआ आवास लेने को रजिस्ट्रेशन करने में सबसे ज्यादा भीड़ रहा। वहीं 160 जरुरतमंद वृद्ध महिला पुरुषों में कंबल वितरण किए गए। 

शिविर में उद्योग विभाग के महाप्रबंधक शिव कुमार, उपमुखिया मेचो हांसदा, वार्ड सदस्य राउतु हेंब्रम, लक्ष्मण हांसदा, गोंडो गुंदुवा, ललिता महतो, रायमुनी पुरती समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU